बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत तीन घायल, एक गंभीर
Kannauj News - तालग्राम में शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक विवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तालग्राम, संवाददाता। शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के आसफपुर पट्टी गांव निवासी विवान उर्फ गोलू पटेल (24) पुत्र सतेंद्र सिंह जागृति पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार की शाम वे अन्य शिक्षकों के साथ खिरिया गांव में आयोजित एक तेहरवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चंदपुरा गांव निवासी सत्यराम (27) पुत्र महेश चंद्र अपने चचेरे भाई श्रीपाल (30) पुत्र श्रीपाल के साथ बाइक से गांव से ककराहा की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि जब दोनों बाइकें तालग्राम-उमरापुर मार्ग पर चंदपुरा मोड़ के पास पहुंचीं तो आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। साथ चल रहे अन्य शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक विवान उर्फ गोलू पटेल को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




