पुलिस लाइन में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी के मकान में चोरी

Dec 18, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - कन्नौज में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी रंजीत के मकान में चोरों ने चोरी की। रंजीत पुलिस लाइन में रुका था जब चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर नगदी और कीमती सामान चुरा लिया। रंजीत ने पुलिस को सूचना दी और जांच शुरू की गई।

पुलिस लाइन में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी के मकान में चोरी

कन्नौज । पुलिस विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पीड़ित कर्मी में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकाश्त निवासी रंजीत पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात है। रंजीत बुधवार की देररात अपने मकान में ताला लगा कर पुलिस लाइन स्थित क्वाटर में रुक गया था। इसी रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बना दिया। मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर मकान में दाखिल हुये चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और संदूक तो़ड़ कर नगदी जेवरात समेत गृहस्थी का कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चोर माल लेकर चंपत हो गये। सुबह मकान का ताला दूटा देख पड़ोसियों ने रंजीत को सूचना दी। जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंच गया। घर के अन्दर बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। शहर कोतवाल जितेन्द्र प्रताप ने बताया कि रंजीत अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। उसका पुराना मकान बन्द रहता है। इस मकान में जादा सामान भी नहीं था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;