Kannauj News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम तिखवा में शाकिब की अपाचे बाइक चोरी हो गई। घटना 5 मई को हुई थी, और सीसीटीवी में कैद हुई। शाकिब ने 30 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

Kannauj News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kannauj News: कन्नौज। तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम तिखवा निवासी शाकिब की घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना पांच मई की बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित शाकिब के मुताबिक उसने सैय्यदपुर सकरी निवासी तकदीर अली से अपाचे बाइक खरीदी थी। पांच मई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित के अनुसार काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। अंत में पीड़ित ने 30 अगस्त को कोतवाली में पत्र देकर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना