तोडफ़ोड़ कर पानी टंकी परिसर में चोरी

Apr 06, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - सकरावा क्षेत्र के गांव चपुन्ना में पानी की टंकी पर चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त अर्चित द्विवेदी ने बताया कि 6 मार्च को टंकी पर पहुंचने पर देखा कि 32 शील्ड प्लेटों की केबलें काट दी गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तोडफ़ोड़ कर पानी टंकी परिसर में चोरी

सकरावा क्षेत्र के गांव चपुन्ना में पानी की टंकी पर चोरी और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त अर्चित द्विवेदी पुत्र अनिल द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वीएसए प्राइवेट कंपनी की ओर से पानी की टंकी पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 6 मार्च की सुबह करीब 8 बजे जब वह टंकी पर पहुंचे, तो देखा कि 32 शील्ड प्लेटों की केबलों को पूरी तरह काटकर अलग कर दिया गया है। इसके साथ ही इंजन की केबिल भी काट दी गई थी। किसी व्यक्ति द्वारा 6 मार्च की रात इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे टंकी को काफी नुकसान पहुंचा है।

पीडि़त ने मामले की सूचना थाना सकरावा पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।