ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजहर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त

हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त-हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत केकेसीएन इंटर कॉलेज में स्कूल संवाद...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त-हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत केकेसीएन इंटर कॉलेज में स्कूल संवाद...
1/ 2हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त-हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत केकेसीएन इंटर कॉलेज में स्कूल संवाद...
हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त-हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत केकेसीएन इंटर कॉलेज में स्कूल संवाद...
2/ 2हिन्दुस्तान मिशन शक्ति : हर समस्या का समाधान शादी नहीं, पहले महिलाएं बनें सशक्त-हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत केकेसीएन इंटर कॉलेज में स्कूल संवाद...
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 28 Dec 2020 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद

किसी भी समस्या का समाधान लड़की की शादी करना नहीं है। पहले महिलाएं सशक्त बनें। घर की माली हालत ठीक नहीं है तो उसमें भी मेहनत कर सहयोग करें। पढ़ाई के अलावा अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

यह ज्ञानवर्धक बातें सोमवार को शहर के सरायमीरा स्थित केकेसीएन इंटर कॉलेज में हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के प्रोग्राम में बताई गईं। स्कूल संवाद के तहत छात्राओं को कई वक्ताओं ने जानकारियां दीं। दरअसल, कई दिनों से विद्यालयों में हिन्दुस्तान अखबार व कई सरकारी विभाग मिलकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कई बिंदुओं पर शंका-समाधान भी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व महिला कल्याण विभाग समेत कई के जिम्मेदार कॅरियर, सुरक्षा, पढ़ाई व आत्मरक्षा पर फोकस कर रहे हैं। उसी के तहत वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक स्वेच्छा सेठी ने बताया कि कॅरियर को लेकर छात्राएं गंभीर रहें। पढ़ाई के दौरान व विषय चुनें, जिसमें खुद की रुचि हो। इसमें अभिभावकों का प्रेशर स्वीकार न करें। साइंस वर्ग, कला वर्ग, कामर्स और गणित सभी क्षेत्रों का अलग-अलग महत्व है। केंद्र प्रशासक ने कहा कि आर्ट साइड में संभावनाएं अधिक हैं। छात्राएं कोई समस्या आने पर चर्चा व शंका समाधान जरूर करें। खुद के भविष्य को लेकर सतर्क रहें। एसआई संजो देवी शर्मा ने छात्रा अंजली, कोमल, उमा आदि को आत्मरक्षा के गुर भी बताए। मंच पर सामने वाले को पटखनी देने की बारीकियां भी बताईं। खेल में भी आगे बढ़ने की सलाह छात्राओं को दी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राजपूत, आलोक सक्सेना, अनीता मिश्र, कौशल मिश्र, ब्रह्मानंद सागर आदि मौजूद रहे।

छात्राओं ने रखी अपनी बात

केकेसीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा दिव्या ने बताया कि अगर भविष्य में खुद या किसी महिला या सहपाठी को दिक्कत हुई तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करेगी। इससे पीड़ित लड़की को राहत मिलेगी। सरकार की हेल्पलाइन से फायदा जरूर होगा। सोमवार को जो कार्यक्रम हुआ है, उससे काफी जानकारियां मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ्य रहने के भी टिप्स बताए हैं।

कक्षा 10 की छात्रा अंजली ने बताया कि महिला पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को कई जानकारियां दी हैं। अगर लड़कियां निहत्थे हैं और जरूरत पड़ती है तो सामने वाले को कैसे पटखनी देनी है, इसके टिप्स भी बताए गए हैं। इन सभी को वह अन्य लड़कियों के साथ साझा करेगी। इससे दूसरों को भी मदद मिलेगी। हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के कार्यक्रम में पढ़ाई, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा आदि के बारे में बताया गया है।

इन शख्सियत ने बताई अपनी यात्रा

शराब से नुकसान, प्रताड़ना पर करें हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग

महिला मंगल दल अध्यक्ष व गंगा प्रहरी टीम लीडर रमा तिवारी ने बताया कि खुशी की बात है इसी कॉलेज में पढ़ाई के बाद हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के माध्यम से मंच पर बैठने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बताया कि गांव में काफी मेहनत के बाद एक घर को शराब मुक्त किया। इससे महिला व बच्चों का उत्पीड़न बंद हुआ। अब मेहंदीपुर के एक घर में हायतौबा बंद हो गई है। उस घर की लड़कियां अब पढ़ाई कर रही हैं। अगर दिक्कत हो तो दूसरों की मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, सीएम हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का प्रयोग जरूर करें।

छात्राएं अपने को कमजोर न समझें, तभी कामयाबी मिलेगी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़ीं एएनएम नीलम ने कहा कि वह भी भविष्य को लेकर कई क्षेत्रों में काम और ट्रेनिंग कर चुकी हैं। केकेसीएन इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां भी जांचीं। अब स्वास्थ्य महकमे में जुड़कर सरकारी योजनाओं के तहत किशोरियों व किशोर का स्वस्थ्य रहने के टिप्स बता रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा के बारे में छात्राओं ने बहुत कुछ सीखा है। छात्राएं बोलना जरूर सीखें। अपने को कमजोर न समझें, तभी कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा हिन्दुस्तान अखबार की ओर से काफी जानकारियां मिलीं हैं। इससे कई लोगों को लाभ होगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, दूसरों की मदद करें

सरकार ने महिलाओं, छात्राओं व पीड़िताओं के लिए कई योजनाएं चल रखी हैं। इनका पात्रों को लाभ जरूर दिलाएं। गरीबों व गांव के लोगों की मदद भी की जाए। महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति को लेकर कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इससे लोगों में जागरुकता आएगी। हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के तहत जो स्कूल संवाद हो रहा है, उससे एक मंच पर कई विभागों के अधिकारी व जिम्मेदार महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं। किसी न किसी रूप में महिलाओं व छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी सिाबत होंगे। स्वास्थ्य विभाग भी कई योजनाएं चल रहा है।

भविष्य को लेकर लक्ष्य जरूर बनाएं

प्रभारी डीपीओ प्रेमेंद्र कुमार ने कहा कि सभी महिलाएं व छात्राएं अपने-अपने अधिकारियों के प्रति सजग रहें। मुसीबत में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल जरूर करें। यह टोल फ्री नंबर है और कोई खर्च नहीं होता है। भविष्य को लेकर लक्ष्य जरूर बनाएं, उसको लेकर घबराएं नहीं।

बोले प्रधानाचार्य

केकेसीएन इंटर कॉलेज कन्नौज के प्रधानाचार्य रामगोपाल वर्मा ने कहा कि स्कूल संवाद कार्यक्रम से समाज में जागृति आएगी। आत्मरक्षा के साथ ही छात्राओं को आगे बढ़ना है। लड़कियां प्रश्नों का जवाब जरूर दें। जो भी काम आने वाली बातें बताई गई हैं, उसका ध्यान रखें। हिन्दुस्तान मिशन शक्ति की अच्छी पहल है। इसके सार्थक परिणाम आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें