कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से मचा कोहराम
तालग्राम, सवांददाता। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत...
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजTue, 09 Aug 2022 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें
तालग्राम, सवांददाता। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
मंगलवार की सुबह ग्राम त्यौर निवासी लालू (35) के गले में दर्द होने की वजह से मौत हो गई। लालू की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके घर का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक लालू को गले में कई महीनों से दिक्कत थी। आर्थिक तंगी के चलते ठीक से इलाज नहीं करा पाया। मृतक की तकरीबन छह साल पहले मोनी के साथ शादी हुई थी। मृतक की पत्नी मोनी व अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।