ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजसनातन धर्म के नियमों का पालन करना बच्चों को भी बताएं

सनातन धर्म के नियमों का पालन करना बच्चों को भी बताएं

अमोलर, संवाददाता। सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन...

अमोलर, संवाददाता।
 सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन...
1/ 2अमोलर, संवाददाता। सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन...
अमोलर, संवाददाता।
 सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन...
2/ 2अमोलर, संवाददाता। सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 21 Jan 2023 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अमोलर, संवाददाता।

सीताराम विशोखर आश्रम अमोलर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन सुदामा प्रसंग के साथ हुआ। कथा वाचक पंडित अखिलेश मिश्र ने कहा कि हरि नाम सुनने के लिए बुलावे की राह नहीं देखना चाहिए। सनातन धर्म के नियमों का पालन हम अपने बच्चों को भी बताएं। जिससे हमारे बच्चों में संस्कार की खुशबू महकती है। सुदामा प्रसंग पर मित्र मिलन कथा सुन कर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बाबा सीता राम ने बताया कि मनुष्य होकर परमात्मा को अगर पहचान नहीं पाया तो हमारा मनुष्य जन्म ही बेकार है। जिस मनुष्य को पूर्ण विश्वास परमात्मा पर हो जाता है, परमात्मा उसकी हर समस्या का निवारण कर देते हैं। कार्यक्रम में आए संत महात्माओं को सीताराम ने भेंट देकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बाबा हरि सिंह, छविनाथ सिंह, नरेश दास, राम सिंह तोमर, गुड्डू चौहान, अवधेश कस्यप, प्यारेलाल, आत्माराम, सुभाष कस्यप, कामता प्रसाद पांडेय, सर्वेन्द्र सिंह राम सिंह आदि रहे।

सीताराम महाराज को मिली महंत की जिम्मेदारी

अमोलर। कथा महापुराण के समापन के अंतिम दिन शुक्रवार को संत शिरोमणि श्री श्री 108 महाबीर दास सीताराम जी महाराज को जनता ने विशोखर आश्रम अमोलर का महंत नियुक्त किया। कार्यक्रम में परीक्षित अनिल पांडेय, कामता प्रशाद पांडेय, राम सिंह तोमर, राकेश सिंह,कैलाश सिंह, गुड्डू चौहान, अवधेश, परमात्मा, राम हरीश चंद्र कश्यप, प्रेमचंद, अशोक कस्यप, बलबीर कुशवाहा, बहादुर कुशवाहा, अरविंद सिंह, सर्वेन्द्र सिंह, नरेश दास, बाबा हरि सिंह, बाबा छविनाथ सिंह, कामता चन्द्र, रामसनेही प्रजापति, रामौतार पाल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें