युवाओं ने जाना टीबी जांच और उपचार का तरीका, मेडिकल कॉलेज में ली व्यवहारिक जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कन्नौज में 'टीबी 100 डे एलिमिनेशन प्रोग्राम' के तीसरे दिन युवाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की। मेडिकल कॉलेज में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रक्रिया और उपचार प्रणाली से अवगत कराया गया। डॉ. विवेक द्विवेदी ने युवाओं को जागरूक होने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं ने जाना टीबी जांच और उपचार का तरीका, मेडिकल कॉलेज में ली व्यवहारिक जानकारी

कन्नौज। मेरा युवा भारत और जिला क्षय रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ''टीबी 100 डे एलिमिनेशन प्रोग्राम'' के तीसरे दिन युवाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकियों को समझा। गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में आयोजित अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान की जमीनी हकीकत और उपचार प्रणाली से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मेडिकल कॉलेज में संचालित विभिन्न टेस्टिंग फैसिलिटी और संबंधित विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीबी रोग की पहचान, आधुनिक जांच मशीनों और सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क उपचार सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ​

टीबी मुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका

चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह उपचार योग्य है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और दवा का नियमित सेवन ही इस बीमारी को खत्म करने का एकमात्र उपाय है। डॉ. द्विवेदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में व्याप्त भ्रांतियों और संकोच को दूर करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, "जब युवा जागरूक होकर सही जानकारी फैलाएंगे, तभी टीबी उन्मूलन एक जनआंदोलन का रूप ले सकेगा।

Voice of UP

सैद्धांतिक नहीं, व्यवहारिक ज्ञान पर जोर

जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने बताया कि मेरा युवा भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें विभागों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर नीरजा, सलोनी, कंचन, शालिनी, प्रज्ञा राजपूत, आलोक, अर्चना, लक्ष्मी देवी, शालिनी मिश्रा, विकास, लोकेश कुमार और महिमा सहित कई स्वयंसेवकों ने टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सामान्य प्रश्न

टीबी 100 डे एलिमिनेशन प्रोग्राम का उद्देश्य क्या है?
टीबी 100 डे एलिमिनेशन प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करना और टीबी उन्मूलन अभियान की प्रक्रिया से अवगत कराना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।