परेड के लिए सर्द मौसम में पसीना बहा रही खाकी
परेड के लिए सर्द मौसम में पसीना बहा रही खाकी -पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही है परेड की ट्रेनिंग -रोजाना सुबह-शाम दो पालियों में रिर्हसल कर रहे हैं...
कन्नौज। संवाददाता
राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। देश भर में जश्न मनाया जाएगए। अपने जिले में भी कई जगह आयोजन होंगे। सबसे ज्यादा रौनक पुलिस लाइन में रहेगी।
पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस आयोजन में सबकी निगाह यहां होने वाले परेड पर रहेगी। उसी परेड को बेहतर ढंग से करने के लिए जवानों का दस्ता यहां सर्द मौसम में रिहर्सल में जुटा है। परेड में जितने भी जवान शामिल किए गए हैं, उनकी जितनी भी टीम बनाई गई है, वह सभी लोग कड़ाके की सर्दी में भी पसीना बहाकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। सीओ सिटी शिवप्रपता सिंह की देखरेख में नई सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई और पुलिस लाइन के आरआई अशोक सिंह सभी टीम को बेहतर करने के लिए ट्रेंड कर रहे हैं। गुरुवार को भी सुबह और शाम दोनों पालियों में जवानों ने ट्रेनिंग की।
गणतंत्र दिवस में आर्कषण का केंद्र रहेगा डॉग स्क्वायड
कन्नौज। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में पुलिस का डॉग स्क्वायड सभी का आर्कषण का केंद्र रहेगा। इ दस्ते में शामिल टोंडी और जैकी नाम के दो खोजी कुत्ते भी परेड में शामिल होने के लिए तैयारी में जुटे हैं। स्वान दल प्रभारी सुनीत कुमार और मानवरी की देखरेख में दोनों को अलग-अलग ट्रेनिंग दी जा रही है। इन्हें मेहमानों को सैल्यूट करने, नमस्ते करने और जंपिंग की ट्रेनिंग के अलावा भी दूसरी कई ट्रेनिंग दी जा रही है। किसी चीज को ढंढने के उनके तौर-तरीके भी दिखाए जाएंगे।