Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsSwachhta Pakhwada Celebration at PM Shri UPS Composite School Gugarapur
स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर एलबीडी और आईसीटी लैब का हुआ शुभारंभ

स्वच्छता पखवाड़ा समापन पर एलबीडी और आईसीटी लैब का हुआ शुभारंभ

संक्षेप:

Kannauj News - गुगरापुर में पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय में 'मेरा गांव मेरा विद्यालय' कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एलबीडी और आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया। छात्रों ने सफाई अभियान और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय विकास के लिए निर्माण कार्य की घोषणा की।

Dec 05, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

गुगरापुर,संवाददाता। पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय, गुगरापुर में शुक्रवार को मेरा गांव मेरा विद्यालय के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा समापन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी अवसर पर मेरा गांव मेरा विद्यालय गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय में स्थापित एलबीडी एवं आईसीटी लैब का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार और ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि बीएसए संदीप कुमार ने विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शित शैक्षिक व सह-पाठ्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों की शुरुआत को सराहनीय कदम बताया। छात्रों द्वारा तैयार मॉडलों और प्रस्तुतियों की विशेष प्रशंसा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विद्यालय व आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। जागरूकता रैली, पोस्टर निर्माण तथा स्वच्छता विषयक अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख चतुर्वेदी ने विद्यालय के दो मुख्य भवनों के मेन गेट तथा साइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से विद्यालय विकास में योगदान का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन एसआरजी संजीव कटियार ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामप्रताप सिंह भदौरिया, राकेंद्र सक्सेना, रामकिशोर सिंह, नीरज यादव, ऋषि कुमार, लोकेश कुमार, अनामिका पांडेय, सुदेश कुमार, अभय कुमार, नोडल शिक्षक अविनाश दोहरे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।