संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

हरिहरपुर गांव में 32 वर्षीय सत्यवान जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सत्यवान होली के त्योहार के बाद अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, तभी उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले में तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक की हत्या के आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में युवक के तीन दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान जाटव 32 वर्षीय राजस्थान के अजमेर में रहकर किसी एल्मोनियम गलाने की फैक्ट्री में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। होली पर वह अपने घर आया हुआ था।

परिजनों के मुताबिक वह त्योहार बाद अपनी ससुराल मानीमऊ चला गया। वहां से शुक्रवार को वापस लौटा। इसके बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ सौरिख गया। उसे लेकर छिबरामऊ पहुंचा। वहां पार्टी करने के बाद वह अपने साथियों के साथ गांव लौट रहा था। जब वह टीका नगला गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इस पर उसके दोस्त किसी तरह उसे उसके घर ले गए। परिजन उसे इलाज के लिए कहीं ले जा पाते। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अब परिजन युवक की हत्या के आरोप लगा रहे हैं। उधर, मामले की सूचना मिलते ही विशुनगढ़ थाना प्रभारी भागमल और चौकी इंचार्ज रामसंजीवन समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक के तीनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।दो मासूमों के सिर से उठा पिता का सायाछिबरामऊ। हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान जाटव की शादी मानीमऊ की रहने वाली पूनम के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे नैतिक तीन वर्षीय व बेटी नित्या डेढ़ वर्ष है। उसकी मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वहीं सत्यवान जाटव अपनी तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। अब सत्यवान की मौत के बाद से मां ऊषा देवी, पत्नी पूनम समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया।पार्टी के बाद बिगड़ी हालतछिबरामऊ। हरिहरपुर निवासी सत्यवान जाटव होली के त्योहार पर छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। त्योहार मनाने के बाद वह अपनी ससुराल चला गया। वहां से 6 मार्च शुक्रवार को वापस लौटा। गांव आते ही उसने अपने तीन दोस्तों के साथ शराब और मुर्गा की पार्टी की। इसके लिए वह लोग सौरिख से सामान खरीदकर लाए और छिबरामऊ में उन्होंने मुर्गा बनवाने के बाद शराब पी और फिर जब पार्टी करने के बाद वापस गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।