Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsSurgery Without Surgeon Sparks Outrage in Chhibramau Hospital
कार्रवाई को लेकर डीजीएमएच तक पहुंचा बिना सर्जन ऑपरेशन का मामला

कार्रवाई को लेकर डीजीएमएच तक पहुंचा बिना सर्जन ऑपरेशन का मामला

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ के दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन के ऑपरेशन का मामला अब डीजीएमएच तक पहुंच गया है। 23 दिसंबर को एनेस्थेटिक डॉ. विपिन सचान की देखरेख में एक महिला का ऑपरेशन उनके ड्राइवर ने किया था। जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Feb 03, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन हुए ऑपरेशन का मामला अभी ठंडा नहीं हो सका है। उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री से शिकायत के बाद अब कार्रवाई को लेकर यह मामला चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक (डीजीएमएच) तक पहुंच गया है। उधर, संगठन के जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सौ शैय्या अस्पताल में पिछले दिनों 23 दिसंबर 2025 को बिना सर्जन के एक महिला का आपरेशन एनेस्थेटिक डॉ.विपिन सचान की देखरेख में उनके ड्राइवर द्वारा किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस मामले की उच्चाधिकारियों समेत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशवप्रसाद मौर्य के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों से की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोई कार्रवाई न होने पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी थी, जिसके चलते इस मामले में केवल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था, लेकिन जिलाध्यक्ष आरोपी डॉ.विपिन सचान, स्टाफ नर्स वंदना पाल और अर्चना कटियार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने इस मामले से डिप्टी सीएम व स्वास्थ्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि डिप्टी सीएम व कैबिनेट मंत्रियों को सौंपा गया शिकायतीपत्र पर अब कार्रवाई को लेकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक (डीजीएमएच) तक पहुंच गया है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।