रजत पदक विजेता खिलाड़ी सूरज सिंह का हुआ स्वागत
Kannauj News - सूरज सिंह ने 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में डेकाथलान स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उनका नगर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे और अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कोच अमित राजपूत और हार्षित यादव ने भी उनकी प्रशंसा की।

24वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में डेकाथलान स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी सूरज सिंह का नगर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। छिबरामऊ स्पोर्टस एवं फिजिकल एकेडमी के कोच अमित राजपूत व हार्षित यादव ने बताया कि प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में 8 व 9 अप्रैल को खेली गई 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में एकेडमी के खिलाड़ी सूरज सिंह ने डेकाथलान स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शुक्रवार को नगर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व अन्य लोगों ने खिलाड़ी सूरज सिंह के साथ कोच अमित राजपूत व हर्षित यादव के अलावा उसके परिजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


