पीडि़त परिवारों के बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सहारा

Apr 07, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - 7 अप्रैल को जिला बाल संरक्षण इकाई ने कन्नौज में सड़क हादसे में मृतक अल्ताफ खान और वसीम के परिवारों से मुलाकात की। बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। माताओं को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है ताकि परिवारों को मजबूत किया जा सके।

पीडि़त परिवारों के बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सहारा

महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्नौज के निर्देशानुसार 7 अप्रैल को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश कुशवाहा ने ग्रेसीगंज निवासी मृतक अल्ताफ खान तथा गणेश चौधरी क्षेत्र निवासी मृतक वसीम के परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। मालूम होगी मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अल्ताफ खान और मोहल्ला गणेश चौधरी निवासी वसीम व सत्तार की पिछले दिनों सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। मृतक अल्ताफ खान के दो छोटे बच्चे अरसलान (4) और अलीशान (8) हैं, जबकि मृतक वसीम की (6) माह की एक पुत्री है। टीम ने दोनों परिवारों के बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत चिन्हित कर लिया है।

इस योजना के तहत सभी बच्चों को प्रतिमाह 2500-2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनके पालन-पोषण और शिक्षा में मदद मिल सके। इसके अतिरिक्त, बच्चों की माताओं को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्हें निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाया जाएगा। वहीं बालिका हुरैन को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत भी लाभान्वित किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि इन परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। स्थानीय प्रशासन और विभागीय टीम लगातार ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।