बारिश के बाद बढ़ी सर्दी से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

Jan 30, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - कन्नौज में बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जुकाम, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को लगभग 800 मरीज अस्पताल में आए। डॉक्टरों ने सर्दी से बचाव के उपायों की सलाह दी है।

बारिश के बाद बढ़ी सर्दी से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

कन्नौज। बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में जुकाम, सर्दी, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सर्दी के बावजूद मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। हालात ऐसे रहे कि अस्पताल की ओपीडी पूरे दिन मरीजों से भरी रही। शुक्रवार को करीब 400 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि लगभग इतने ही पुराने मरीज भी फॉलोअप के लिए आए। इस तरह कुल ओपीडी करीब 800 के आसपास रही। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।

सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सांस की परेशानी से पीड़ित थे। बुजुर्गों और बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट और बढ़ी नमी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ठंडी हवा और कोहरे की वजह से सांस से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करने के साथ ही सर्दी से बचाव की सलाह भी दी है। चिकित्सकों ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने, सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और गर्म तरल पदार्थ लेने की अपील की है। साथ ही बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतने और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;