Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsStudent from Kannauj Achieves All India Rank 353 in PM Shrestha Entrance Exam
निमिषा ने पीएम श्रेष्ठा परीक्षा में आल इंडिया में 353 रैंक हासिल की

निमिषा ने पीएम श्रेष्ठा परीक्षा में आल इंडिया में 353 रैंक हासिल की

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज की निमिषा ने पीएम श्रेष्ठा प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में 353 रैंक हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। उसके माता-पिता और शिक्षक उसकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह परीक्षा सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अवसर दिए गए हैं।

Jan 10, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। परिषदीय विद्यालय सौरिख ब्लाक की आठवीं कक्षा में अध्यनरत छात्रा निमिषा ने पीएम श्रेष्ठा प्रवेश परीक्षा में कक्षा नौ के लिए आल इंडिया में 353 रैंक हासिल की। छात्रा ने जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। पिता विपुल प्रताप सिंह व माता सपना को अपनी बिटिया की उपलब्धि पर नाज है। विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार पाल ने छात्रा के मार्गदर्शन व परीक्षा की तैयारी कराई। ब्लाक नोडल शिक्षक अशोक कुमार ने आवेदन के लिए मार्गदर्शन किया। विद्यालय के स्टाफ ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। जिला नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित श्रेष्ठा प्रवेश परीक्षा 2026 में सौरिख ब्लाक की छात्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग का सर गर्व से ऊंचा किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रेष्ठा परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा आठवीं व दसवीं में अध्यनरत वह छात्र शामिल होते हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है। कक्षा नौवीं व 11वीं के लिए देश में कुल तीन हजार सीट निर्धारित है। जिनमें 1500 सीट कक्षा नौवीं व 1500 सीट ग्यारवीं के लिए हैं। बीएसए संदीप कुमार बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में एक अभियान चलाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को प्रतिभाग कराने एवं सफलता प्राप्त कराने के लिए शिक्षकों एवं छात्रों को प्रेरित किया जा रहा है। छात्रा के चयन से जिले का नाम रोशन हुआ है।