पुलिस की सख्ती से शहर व कस्बों से लेकर गांव की गलियों तक सन्नाटा
लॉकडाउन को लेकर पुलिस के तेवर दिनों दिन सख्त होते जा रहे हैं। शहर, कस्बों से लेकर गांव की गलियां तक सन्नाटा के माहौल में दिख रही हैं। कस्बा गुरसहायगंज व तालग्राम में सन्नाटा का माहौल बना हुआ है। एक...
लॉकडाउन को लेकर पुलिस के तेवर दिनों दिन सख्त होते जा रहे हैं। शहर, कस्बों से लेकर गांव की गलियां तक सन्नाटा के माहौल में दिख रही हैं। कस्बा गुरसहायगंज व तालग्राम में सन्नाटा का माहौल बना हुआ है। एक ओर कोरोना वायरस को लेकर लोग अपने अपने घरों में हैं। तो वही पुलिस की सख्ती के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं। सरकार द्वारा कोरोना वायरस के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। कस्बा तालग्राम व गुरसहायगंज में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिस की सख्ती के कारण घरों से नहीं निकल पा रहे हैं और पुलिस लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रही है।
समधन में भी दिख रही है पुलिस की सख्ती
समधन। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के कस्बा समधन में कोरोना वायरस संक्रमित एक युवक के मिलने के बाद इस स्थान को हॉटस्पॉट माना जा रहा है। कोरोना संक्रमित युवक मिलने से पुलिस प्रशासन ने यहां कुछ ज्यादा ही सख्ती कर दी है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुलिस तैनात है। गलियों में बैरियर लगा कर आवागमन रोक दिया है। पुलिस की सख्ती के कारण कस्बे के मुख्य मार्ग से लेकर अंदर गली-कूचे तक सन्नाटा का माहौल दिखाई पड़ रहा है। लाॅकडाउन के कारण लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। जरूरत का सामान व खान पान की वस्तुएं सब्जी आदि पहुंचाने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है।