Kannauj News: जर्जर भवनों पर एक सप्ताह में कार्रवाई, स्कूलों की सुरक्षा से समझौता नहीं
Kannauj News: - जिले के 32 परिषदीय स्कूलों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, विद्युत विभाग को सूची देने के निर्देशकन्नौज, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों क

Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में तकनीकी समिति से चिन्हित 271 जर्जर भवनों पर एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय परिसरों में सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलामी या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचे जर्जर भवनों को बिना कार्रवाई के नहीं छोड़ा जाए। संबंधित अधिकारी समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जिले के 32 परिषदीय विद्यालयों से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों को भी गंभीरता से लिया। संबंधित विद्यालयों की सूची विद्युत विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई जल्द की जा सके।बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा हुई। बीईओ को नियमित निरीक्षण करने और प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। तालग्राम और जलालाबाद के बीईओ को प्रगति में सुधार के निर्देश दिए गए। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 969 बच्चों के प्रवेश आवेदन मिले थे, जिनमें 813 का नामांकन हो चुका है। शेष 156 आवेदनों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। कस्तूरबा विद्यालयों की कंप्यूटर लैब और चार नए विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज करने के निर्देश दिए गए।


