Kannauj News: कुत्तों के हमले से वृद्धा घायल
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: विशुनगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को वृद्धा सोनकली (63) पर कुत्तों ने हमला किया जब वह मंदिर से घर लौट रही थीं। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Kannauj News: विशुनगढ़। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे मंदिर से घर जा रही वृद्धा सोनकली (63) पत्नी रामकिशोर सैनी पर आवारा कुत्तों ने उस समय हमला बोल दिया, जब वह पानी की टंकी के पास पहुंची थीं। आस-पड़ोस के लोगो ने उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनगढ़ में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सोनकली जीप अड्डा के पास स्थित दुर्गा मंदिर में रहकर मंदिर की सेवा करती हैं।


