गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे सपाई, दामों में बढ़ोत्तरी का जताया विरोध
घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया है। इसे वापस लेने की मांग हुई है। सिलेंडर लेकर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कलक्ट्रेट में राज्यपाल को...
घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया है। इसे वापस लेने की मांग हुई है। सिलेंडर लेकर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कलक्ट्रेट में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम रवींद्र कुमार को सौंपा। कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकारें मनमाने ढंग से गैस व अन्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं। इससे आमजन खासा परेशान है। अगर बढ़ी कीमतों का वापस न लिया गया तो सपा जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। साथ ही कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर की सीढ़ियों पर बैठ गए। उन्होंने सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी कीमतों को जनता विरोधी फैसला बताया। कई कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, दरोगा कटियार, मुन्ना दरोगा, इंद्रेश यादव, भोले कुरैशी नूर मोहम्मद नन्हूं, आफाक खान, रामजी यादव, अजय शर्मा, अंकित वर्मा, अमरदीप यादव, अमर कठेरिया, शोभित दुबे व अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा से निकाले गए
कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसेरन दिगंबर सिंह यादव को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी किए गए लेटरपैड में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से निकाला गया है। इससे पहले भी एक बार पूर्व ब्लॉक प्रमुख का सपा से निकाला गया था, लेकिन बाद में उनकी पार्टी में वापसी हो गई थी। चर्चा है कि बीडीसी उपचुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान में शिकायत हुई थी, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।