लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Kannauj News - तालग्राम में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार अमन कुमार राजपूत को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। लोडर चालक घटनास्थल से...

तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर लोधी निवासी अमन कुमार राजपूत 20 वर्ष पुत्र विनोद कुमार बुधवार की शाम बाइक लेकर तालग्राम से निकवा गांव की तरफ जा रहा था। तभी थाना तालग्राम के करीब सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमन कुमार बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही घटनास्थल से चालक लोडर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को अपनी वाहन से सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




