
अचानक ब्रेक लगाने से कार में घुसा ई-रिक्शा
Kannauj News - छिबरामऊ में जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा ई-रिक्शा कार में जा घुसा। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक हरिओम और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास आगे चल रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा ई-रिक्शा कार में जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी हरिओम पुत्र कल्लू राठौर ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार शाम को वह कस्बे के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी सूरज राठौर पुत्र अरविंद राठौर व मोहल्ला तरौस निवासी राजा पुत्र विनोद शाक्य के साथ छिबरामऊ से सिकंदरपुर जा रहा था।
जब वह जीटी रोड हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास आशा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी आगे चल रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे ई-रिक्शा पीछे से कार में जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक हरिओम समेत राजा और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के दौरान उधर, निकल रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी की नजर जब सडक़ पर पड़े घायलों पर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन से तीनों घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। गंभीर रूप से घायल राजा को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। घायल राजा भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर में हाईस्कूल का छात्रा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




