तालग्राम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत बीएलओ की बैठक संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - तालग्राम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीएमश्री विद्यालय एवं बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने स्थलीय निरीक्षण किया और नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

तालग्राम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत बीएलओ की बैठक संपन्न

तालग्राम, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर के स्थित पीएमश्री विद्यालय एवं बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। पीएमश्री विद्यालय में बूथ संख्या 375, 376, 377, 378, 384, 385, 386 एवं 387 तथा बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 379, 380 एवं 381 के बीएलओ बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर द्वारा संबंधित बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने बीएलओ को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन से संबंधित कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

लेखपाल शेख गुलफाम हुसैन द्वारा ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के अंतर्गत बूथों पर नाम परिवर्तन से संबंधित कुल 21 प्रपत्र तथा संशोधन से संबंधित 15 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में लेखपाल धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज के अंतर्गत बूथों पर नाम परिवर्तन के 25 प्रपत्र तथा संशोधन के 15 प्रपत्र प्राप्त किए गए हैं। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने जानकारी दी कि दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस पीरियड 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 6 मार्च को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आम मतदाताओं से अपील की गई कि वे निर्धारित समयावधि में अपने दावे व आपत्तियां संबंधित बीएलओ के माध्यम से प्रस्तुत करें। इस दौरान बीएलओ कुंती देवी, उमेश चंद्र, सौभाग्य पाल, विमला देवी, रेखा देवी, रिजवान, अमर सिंह, ब्रजेश कुमार, विनोद कुमार पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।