अखिलेश यादव की छवि खराब करने का आरोप

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

फोटो 14-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोबिन सिंह यादव व अन्य पदाधिकारी।-सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा-कार्रव

अखिलेश यादव की छवि खराब करने का आरोप

छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के आरोप में सपाइयों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जनपद कन्नौज में कुछ अराजकतत्वों द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सांसद अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपते हुए सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोबिन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल की विफलताओं को छिपाने के लिए इस प्रकार की घटनाएं करवा रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में न तो बिजली का कोई बड़ा कारखाना स्थापित किया गया और न ही आलू किसानों के लिए कोई फैक्ट्री अथवा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इसके चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जबकि नौजवान बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। सपा नेताओं ने कहा कि जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह की होर्डिंग लगाई जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि होर्डिंग लगाने वाले नेताओं एवं उन्हें छापने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोबिन सिंह यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा। इस दौरान संतोष गुप्ता, राकेश जाटव, चंद्रजीत यादव एडवोकेट, संजीव यादव एडवोकेट, अनिल यादव एडवोकेट, सुमित कुमार, पिंकी कश्यप, राजन कुमार, भोला यादव, उमेश पाल, बलराम कश्यप, अंकुर यादव, सलमान अख्तर अंसारी, रिंकू कश्यप, राकेश कश्यप, राव दीपक आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।