Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsSP Leaders Extend Support to Family After Tragic Road Accident
राजपाल कश्यप ने पीडि़त परिजनों से की मुलाकात

राजपाल कश्यप ने पीडि़त परिजनों से की मुलाकात

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 6-पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप।-सपा नेता के बेटे की सडक़ हादसे में मौत का मामलाछिबरामऊ, संवाददाता। सपा पिछड़ा वर्ग के

Dec 12, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप कस्बा सिकंदरपुर में सपा नेता सत्य प्रकाश बाथम के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि सपा नेता के पुत्र की सडक़ हादसे में 3 दिन पहले मौत हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात हुई सडक़ दुर्घटना में सपा नेता सत्य प्रकाश बाथम के पुत्र अंकित बाथम की मौत हो गई थी। अंकित सिकंदरपुर कस्बे के निवासी थे और डी.फार्मा की डिग्री प्राप्त करने के बाद अकबरपुर गांव में एक दुकान पर प्रैक्टिस करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी व पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप सिकंदरपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की, ढाढस बंधाया और मृतक अंकित की छोटी बेटी को गोद में उठाकर खिलाया। पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार आपके साथ खड़ा है। हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से सभी जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर छोटे ठाकुर, मोनू यादव, सादाब, मोनू कश्यप, राहुल कश्यप, भोला कश्यप, राजू कश्यप, अर्जुन सिंह व सतेंद्र यादव आदि मौजूद। रहे।