चुनाव की तैयारी में जुटे सपा कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
छिबरामऊ के समाजवादी पार्टी के सचिव शिवकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जुटने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को दबाने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और बेरोजगारी के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे।

छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर और नौजवान परेशान हैं तथा अपनी समस्याओं को खुलकर नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यायिक एवं प्रशासनिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और गरीबों तथा किसानों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रधान शिवकुमार यादव ने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता, बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य वर्गों के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


