छिबरामऊ में स्मार्ट मीटर समाधान कैंप आयोजित
छिबरामऊ में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया। उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी ने व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही और लोगों से विभाग से संपर्क करने की अपील की। इस पहल की उपभोक्ताओं ने सराहना की।

छिबरामऊ। विद्युत विभाग द्वारा नगर में स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने उपभोक्ताओं से कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की। कैंप में अवर अभियंता करन जायसवाल, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष बाबू तथा सतेंद्र मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की बिलिंग, रिचार्ज, मीटर रीडिंग एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान किया।
कैंप में पहुंचे लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उपभोक्ताओं को राहत मिलती है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


