Kannauj News: आपसी सहमति से शिवम भदौरिया फिर बने मेला अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: हसेरन में रामलीला कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए चल रही खींचतान का समाधान एक बैठक में हुआ। बुजुर्गों और संभ्रांत लोगों ने शिवम भदौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। पूर्व अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने सुझाव दिए। चुनाव के बाद, सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशियां साझा की।

Kannauj News: आपसी सहमति से शिवम भदौरिया फिर बने मेला अध्यक्ष

Kannauj News: हसेरन, संवाददाता। रामलीला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चल रही अध्यक्ष पद की खींचतान का शनिवार को आपसी सहमति से समाधान हो गया। हसेरन कस्बे में बुजुर्गों और संभ्रांत लोगों की बैठक में दोनों दावेदारों को बुलाकर समझौता कराया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से शिवम भदौरिया को दूसरी बार मेला अध्यक्ष चुना गया। पूर्व मेला अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने भी अपने सुझाव दिए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दोनों दावेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जताई और शिवम भदौरिया को बधाई दी। बैठक में किशोर दुबे, सुरेंद्र सिंह, सुशील गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, मुकेश, मुन्नालाल रावत, राहुल, नौशाद और अरमान खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: आपसी सहमति से शिवम भदौरिया फिर बने मेला अध्यक्ष