सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शिव दीक्षित ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
Kannauj News - छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी प्राथमिक विद्यालय के छात्र शिव दीक्षित ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 12000वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने बताया कि शिव हमेशा से मेधावी छात्र रहा है और उसकी सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।

छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के छात्र शिव दीक्षित पुत्र प्रवीण दीक्षित ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 12000वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। शिव की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने बताया कि शिव दीक्षित शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्र रहा है। उन्होंने अपनी लगन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। विद्यालय में अध्ययन के दौरान शिव ने पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिली।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने शिव दीक्षित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के छात्रों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी। शिव की सफलता पर उसकी मां संध्या दीक्षित, पिता प्रवीण दीक्षित, ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



