
सुबह-शाम वाहनों की कतार, जाम के झाम से लोग बेहाल
Kannauj News - । इन दिनों यातायात माह चल रहा है, लेकिन शहर की सड़कों की हालत इससे बेहतर नहीं हो सकी। जीटी रोड, लाखन तिराहा, बस स्टैंड क्षेत्र और रेलवे फाटक पर रोज सु
कन्नौज। इन दिनों यातायात माह चल रहा है, लेकिन शहर की सड़कों की हालत इससे बेहतर नहीं हो सकी। जीटी रोड, लाखन तिराहा, बस स्टैंड क्षेत्र और रेलवे फाटक पर रोज बुधवार शाम साढ़े सात बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। शहरवासी कहते हैं कि ट्रैफिक सुधार की बातें सिर्फ घोषणाओं तक सीमित हैं, जबकि सड़क पर हालात बद से बदतर हो रहे हैं। बस स्टैंड के सामने सबसे ज्यादा भीड़भाड़ देखने को मिलती है। निजी व रोडवेज बसें अक्सर बीच सड़क में आकर रुक जाती हैं, जिससे बाकी वाहनों के लिए रास्ता बचता ही नहीं। फुटपाथ पर टेंपो चालकों ने अस्थायी स्टैंड बना लिया है और जैसे-तैसे वाहन खड़े कर देते हैं।
नतीजतन सड़क की आधी चौड़ाई कब्जे में चली जाती है और कुछ ही मिनटों में जाम लग जाता है। स्कूल टाइम और बाजार घंटों सड़कें ठप लखन तिराहा, जो शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है, सुबह स्कूल खुलने और शाम बाजार समय पर सबसे ज्यादा दबाव झेलता है। सड़क संकरी होने से दो वाहन भी मुश्किल से निकल पाते हैं। ई-रिक्शा, स्कूल वैन और चारपहिया वाहनों की भीड़ में पैदल चलना भी चुनौती बन जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




