आंधी में नीम का पेड़ गिरने से पांच घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग
तेज आंधी और बारिश ने मानीमऊ क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए और बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट गहरा गया और मक्का की फसल को भी भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण प्रशासन से राहत की मांग कर रहे हैं।

तेज आंधी और बारिश ने मानीमऊ क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए और कई बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट गहरा गया क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था बिजली पर निर्भर है। मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर नीम का पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा, जिसे हटाने में काफी देरी हुई। नीम की डालें स्कूल और पंचायत घर के ऊपर जा गिरी और डालो से गेट बंद हो गया। गनीमत यह हुई कि उस वक्त स्कूल में बच्चे नहीं थे वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।
स्कूलों में भी सन्नाटा पसरा रहा, बच्चे नहीं पहुंच सके। तेज हवाओं और बारिश से मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल करने और नुकसान का सर्वे कर राहत दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


