भीषण आंधी-तूफान से सिकंदरपुर क्षेत्र में तबाही

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सिकंदरपुर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से बिजली के कई पोल टूट गए, जिससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। चंदरपुर में एक पोल गिरने से भैंस घायल हुई। बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है, लेकिन कुछ गांवों में समस्या बनी हुई है।

भीषण आंधी-तूफान से सिकंदरपुर क्षेत्र में तबाही

छिबरामऊ। बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सिकंदरपुर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते बिजली विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। सिकंदरपुर फीडर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। चंदरपुर गांव में बिजली का पोल टूट कर भैंस के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तूफान के दौरान ग्राम चंदरपुर में दर्दनाक घटना सामने आई। तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गांव के कमलेश शंखवार की पालतू भैंस पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पशुपालक परिवार काफी परेशान है। आंधी और बारिश के कारण औराई, करमुल्लापुर, मिश्रापुर, हसनापुर, रौतामाई, नगला पीपल, असेह, चंदरपुर और रतनपुर समेत करीब एक दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए। वहीं रात्रि लगभग 11 बजे सिकंदरपुर नगर फीडर से जुड़े 54 गांवों की बिजली सप्लाई भी 33 हजार की मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से ठप हो गई। करीब आठ घंटे तक लोगों को बिना बिजली के परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह होते ही बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। विभागीय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि अभी भी चार से पांच गांवों में खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली विभाग ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द व्यवस्था सामान्य करने का भरोसा दिलाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।