जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

ताहपुर में बाइक पर जा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया गया। एक भाई की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया है।

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल

ताहपुर (तालग्राम)। बहन के घर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी सद्दाम अली और रियाज अली, पुत्रगण धुन्नी अली, शनिवार दोपहर बाइक से अपनी बहन रुखसार के घर ऊंचा गांव जा रहे थे।

बताया जाता है कि ताहपुर-अमोलर मार्ग पर स्थित एक निजी आढ़त के पास सामने से आ रही जेसीबी मशीन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तत्काल सीएचसी तालग्राम भिजवाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सद्दाम अली की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।