ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल

Mar 15, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - छिबरामऊ में जीटी रोड पर फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायल राजमिस्त्री का काम करते हैं और नाश्ता करने के लिए निकले थे।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल

छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुखवीर 40 वर्षीय व निगोह खास गांव निवासी विश्राम 32 वर्षीय दोनों राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रविवार की सुबह वह गुरुद्वारा वाली गली में नाला बना रहे थे। वह नाश्ता करने के लिए नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर बाइक से गए थे। जैसे ही वह फर्रुखाबाद चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।