बाइक फिसलने से मासूम बच्चों समेत दंपत्ति घायल
Kannauj News - छिबरामऊ में फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में दंपति और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।

छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। फर्रुखाबाद के कुआं खेड़ा सहालम निवासी संजीव शाक्य पुत्र भगवानदास अपनी पत्नी छाया और बच्चे नैतिक व शिक्षा के साथ अपनी ससुराल ग्राम सकरामपुर सुरेंद्र शाक्य के पुत्र राम सिंह विशुनगढ़ के यहां अपनी दादी सास की होली पर पवनी उठाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।
जिससें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



