Kannauj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार जरदोजी कारीगर गंभीर

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर हुए एक हादसे में ई-रिक्शा की टक्कर से 35 वर्षीय जरदोजी कारीगर अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। यह घटना तब हुई जब वह ताहपुर से लौट रहे थे।

Kannauj News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार जरदोजी कारीगर गंभीर

Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एक जरदोजी कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसके पैर में फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी 35 वर्षीय अफजाल पुत्र इकबाल अंसारी जरदोजी कारीगर हैं। शनिवार को वह काम के सिलसिले में गांव ताहपुर गए थे। शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौटते समय पुखरायां गांव के सामने सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनके एक पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की और बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।