वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पॉल का निधन, शोक की लहर

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - छिबरामऊ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पॉल का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पॉल ने राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया। उन्हें उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पॉल का निधन, शोक की लहर

छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पीसीसी सदस्य, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पॉल का रविवार सुबह हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। नगर के पीपल वाली गली के रहने वाले संजय पॉल अपने राजनीतिक जीवन में जनपद और प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और संगठन को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष मो.शाकिर हुसैन एडवोकेट ने पार्टी का झंडा अर्पित कर एवं पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने पौल के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। श्रद्धांजलि देने वालों में एआईसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, प्रमोद शाक्य, विनोद कुमार दुबे ‘पप्पू’, हरिशंकर मिश्र, पुष्पेंद्र पांडेय, अमोल दीक्षित, शशिकांत गुप्ता, देवकीनंदन दुबे, धर्मेंद्र सविता, मेराज वारसी, आमिर अंसारी, सौरभ त्रिपाठी, विनोद दुबे, रमाकांत कटियार, आकाश कटियार, सलमान खान, प्रवल प्रताप सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।