पापा मेरा नाम लिखवा दो सरकारी स्कूल में...
Kannauj News - कुंवरपुर बनवारी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। बच्चों ने गीत गाकर और नारे लगाकर अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव द्वारा गाए प्रेरणादायक गीत ...पापा मेरा नाम लिखवा दो सरकारी स्कूल में से हुआ। गीत ने ग्रामीणों को भावुक करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बच्चे बैंड-बाजे के साथ हाथों में बैनर लेकर पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर विद्यादीप जलाओ, लडक़ा-लडक़ी सभी पढ़ाओ तथा मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में जाकर नाम लिखाओ जैसे नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया।
रैली के समापन पर विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी द्वारा बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों को ग्राम सभा में घर-घर जाकर संपर्क करने और शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्रा सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सभी बच्चों को स्कूल से जोडऩा रहा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव, विनोद राठौर, शैलेष मिश्रा, रश्मि तिवारी, अटलबिहारी दीक्षित, रामेंद्रप्रताप सिंह, नरगिस बानो, श्यामवीर सिंह, मो.खालिद, लक्ष्मीदीप तिवारी, सुनीता यादव, अंजलि, आराधना, योगिता कुशवाहा, आकांक्षा मिश्रा, शिवकुमारी, अर्चना पाल, उपमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


