पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर जाएंगे सपाई
प्रदेश में पिछड़ रही समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने लिए सपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मुहिम चलाकर घर-घर जाएंगे और पार्टी नीतियों व उददेश्यों का प्रचार प्रसार कर अलख जगाएंगे। इसके लिए बूथ...
प्रदेश में पिछड़ रही समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने लिए सपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मुहिम चलाकर घर-घर जाएंगे और पार्टी नीतियों व उददेश्यों का प्रचार प्रसार कर अलख जगाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है।
यह बात रविवार को नगर के तिर्वा रोड पर आयोजित बैठक में जिला सचिव अमरीश यादव ने कही। इससे पहले उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बताया कि पार्टी को बूथ स्तर पर करने के लिये सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सपा शासन में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करें। प्रत्येक गांव, गली, मोहल्ले में लोगों से संपर्क कर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। इस दौरान डॉ. रविदत्त यादव, विकास गुप्ता, अमित यादव, सोनू श्रीवास्तव, सोनू यादव, सुधीर कश्यप रानू पाल आदि मौजूद रहे।