अंग वस्त्र भेंटकर किया संतो का सम्मान
अंग वस्त्र भेंटकर किया संतो का सम्मान- शनि मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजनगुरसहायगंज। हिन्दुस्तान संवादजो लोग दीन, दुखियों की सेवा करने के साथ...

गुरसहायगंज। हिन्दुस्तान संवाद
जो लोग दीन, दुखियों की सेवा करने के साथ माता पिता का आदर करते हैं। उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में कभी निराशा का मुंह नहीं देखना पड़ता। आज मनुष्य मोह माया रूपी संसार में अपने दायित्वों को भूल गया है। अपने स्वार्थ की खातिर मानव इतना व्यस्त हो गया है कि उसे ईश्वर का नाम लेने तक की फुर्सत नहीं है। यह बात परम संत सीता राम महाराज ने कही।
नगर के चावल मंडी स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में दसवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सीता राम महाराज सहित भक्तों ने विधि विधान से हवन पूजन कर आरती वंदना की। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता ने सीताराम महाराज सहित मौजूद संतों को अंग वस्त्र व फूलमालाए पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। भंडारे में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद चखकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा विनय वर्मा, भाजपा नेता संतोष चतुर्वेदी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, अजीत सिंह वमा, नवल गुप्ता, दीपक सिंह, रानू गुप्ता, अजय दीक्षित, सुधांशु गुप्ता मोनू, धर्मेंद्र गुप्ता पिंटू, आदि मौजूद रहे।
