ट्रांसफार्मर के पास लगाई गई ग्रिड टूटी
कस्बे में ट्रांसफार्मर के पास लगाई गई सुरक्षा ग्रिड टूट गई हैं, जिससे अनहोनी का खतरा बढ़ गया है। ठठिया रोड के मुख्य चौराहे पर ये ग्रिड टूटने से आवारा जानवरों और वाहनों के टकराने की संभावना है। बिजली विभाग ने सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।

तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में ट्रांसफार्मर के पास लगाई गईं सुरक्षा ग्रिड कहीं-कहीं टूट कर गिर गई हैं। जिससे अनहोनी होने की आशंका बढ गई है। ठठिया रोड के मुख्य चैराहा पर लगाई गई ग्रिड टूट गई है। जिससे किसी भी समय कोई अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।कस्बे में विद्युत आपूर्ति को सुचार रूप से चलाने के लिए लगभग आदा सैकडा ट्रांसफार्मर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे। जिनको सुरक्षा के चलते सुरक्षा ग्रिड बनाई गई थी। जिससे कोई भी आवारा जानवर एवं ग्रामीण व छोटे वाहन आदि ट्रांसफार्मर के पास पहुंच न सकें। आए दिन ट्रांसफार्मर के पास आवारा जानवर पहुंच गए।
विद्युत आपूर्ति के शिकार हो जाते थे। जिससे कई दुर्घटनाएं हो गई थीं। जिसके चलते विद्युत विभाग द्वारा सभी ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा ग्रिड (लोहे के जाल) लगवाए गए थे, लेकिन ठठिया रोड के मुख्य चैराहे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास लगी सुरक्षा ग्रिड टूट गई है। जिससे दुर्घटना के आसार बढ गए हैं। मुख्य चैराहे पर होने के कारण आवारा जानवर एवं वाहनों के टकराने की संभावना बढ गई हैं। हालांकि बिजली विभाग द्वारा उनको ठीक कराने की बात कही गई है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


