रन फॉर यूनिटी के तहत निकाली चार किमी की पैदल यात्रा

रन फॉर यूनिटी के तहत निकाली चार किमी की पैदल यात्रा

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 23 ताहपुर कालेज में लोगों को शपथ। दिलाते भाजपा नेता।-बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक हुए शामिलतालग्राम, संवाददाता। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम के तहत बुधवार को रन फॉर...

Nov 12, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

फोटो 23 ताहपुर कालेज में लोगों को शपथ। दिलाते भाजपा नेता। -बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक हुए शामिल तालग्राम, संवाददाता। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम के तहत बुधवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत चार किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एकता का संदेश देते हुए नारे लगाए और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यात्रा की शुरुआत सलेमपुर गांव से हुई। जहां विधायक अर्चना पांडेय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर यात्रा को रवाना किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए आशफपुर पट्टी, पुखरावां, भवानी सराय होती हुई ताहपुर इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। कॉलेज परिसर में आयोजित सभा में जिला युवा कल्याण अधिकारी सागर माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तालग्राम में भी यह यात्रा निकाली गई। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामानंद पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। सभी लोग कदम से कदम मिलाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही दिल्ली में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विजय कनौजिया, प्रधानाचार्य संजय कुमार, राजीव ठाकुर उर्फ पुच्ची, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, मयंक गुप्ता, मनोज दुबे, विपिन द्विवेदी, अनिल मिश्रा, अंशुल मिश्रा, मुनीष मिश्रा, रामनरेश प्रधान, हरनाथ सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विपिन तिवारी, कार्यक्रम संयोजक गौरव द्विवेदी, टिल्लू गुप्ता, सुदीप पटेल, सानू पटेल, रजनीश राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रैली में हजेला इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, जागृति पब्लिक स्कूल, राधेश्याम इंटर कॉलेज, सेंट बी पब्लिक स्कूल, कल्याण सिंह इंटर कॉलेज और सुशीला देवी तेज सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा।