भागवत कथा में कन्याओं का किया सम्मान
ग्राम बखरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने भाग लिया। उन्होंने कथा का श्रवण किया और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। रोविन यादव ने सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और कन्याओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम बखरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव पहुंचे, जहां उन्होंने कथा श्रवण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कथावाचक नीटू शास्त्री व उनके समस्त स्टाफ का स्वागत किया तथा कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने कहा कि भागवत कथा हमें सच्चाई, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंतत: अच्छाई के सामने उसे हार माननी पड़ती है। इस अवसर पर अंशु यादव, लड्डू गोपाल, धनपाल यादव, श्रीकृष्ण यादव, सतीश यादव, लालू यादव, संकित यादव, पिंटू यादव, राहुल यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


