चोरों ने दुकान गोदाम का जाल काट लाखों का माल उड़ाया

Mar 29, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - गुरसहायगंज, संवाददाता।नगर के तिर्वा रोड स्थित इंदिरा नगर में चोरों ने एक दुकान गोदाम का जाल काट कर कई लाख रुपए का माल चोरी कर लिया चोरी की घटना की जान

चोरों ने दुकान गोदाम का जाल काट लाखों का माल उड़ाया

गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के तिर्वा रोड स्थित इंदिरा नगर में चोरों ने एक दुकान गोदाम का जाल काट कर कई लाख रुपए का माल चोरी कर लिया चोरी की घटना की जानकारी पर व्यापारियों व आसपास के लोगों में सनसनी फाइल गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।शनिवार की रात नगर के ऊंचा रोड के सामने विशाल गुप्ता व प्रदीप गुप्ता की गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने गोदाम की छत पर लगे जाल को उखाड़ कर गोदाम में घुस गए। बताया गया है कि चोरों ने कमरे के दरवाजे के ताले तोड़ कर 20 बोरी मखाना, बिस्कुट व चावल चोरी कर लिया।दुकानदार

ने बताया कि चोर तकरीबन दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। विशाल गुप्ता की गोदाम के जीने व कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने गोलक में रखे 1.80 लाख रुपये की नगदी, करीब 25 हजार की स्टिंग व 65 हजार रुपये की कोल्ड ड्रिंक चोर ले गए। चोर शातिर दिमाग के होने के कारण उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार ने बताया कि चोर तकरीबन 2.75 लाख रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ले गए हैं। रविवार की सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देख कर अचंभित रह गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने जाना तो भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे इन्द्रा नगर पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने डीवीआर से कैमरा की फुटेज लेने के साथ ही मामले में गहनता से जांच के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।