Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsRising Viral Infections in Kannauj District Hospital Amid Weather Changes
 मौसम का बदलाव कर रहा बीमार, ओपीडी मे मरीजों की कतार

मौसम का बदलाव कर रहा बीमार, ओपीडी मे मरीजों की कतार

संक्षेप: Kannauj News - कन्नौज जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण फैल रहा है, जिसमें बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं आम हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सावधान रहने की सलाह दी है।

Mon, 17 Nov 2025 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

फोटो 22 जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ कन्नौज, संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डाला है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड के बीच तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव वायरस संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में सोमवार को करीब 700 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इतने ही लगभग पुराने मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कुल मिलाकर ओपीडी 2400 के पार पहुंच गई।जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार इस समय अस्पताल की ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में अधिकतर लोग वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें लगातार बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ प्रमुख लक्षण पाए जा रहे हैं। मौसम के अचानक बदलने से शरीर को नए तापमान के अनुरूप ढलने में समय लगता है, ऐसे में इम्युनिटी कमजोर होने पर वायरस आसानी से हमला कर रहा है। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों में बुखार और गले में इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई बच्चे तेज बुखार, खांसी और गले की सूजन के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं बुजुर्गों में यह संक्रमण सांस की तकलीफ, कमजोरी और थकान के रूप में सामने आ रहा है। पुरानी बीमारियों जैसे दमा, एलर्जी और सांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोग इस मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. शक्ति बशु ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट के कारण वायरल संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण त्वचा सूखने लगती है और वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व धूल के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दमा एवं एलर्जी वाले मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। डॉ. बशु ने सलाह दी कि लोग सुबह-शाम अचानक ठंड से बचें, बच्चे और बुजुर्ग बाहर निकलते समय हल्के ऊनी कपड़े पहनें, गर्म पानी का सेवन करें और खानपान संतुलित रखें। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई, मास्क का प्रयोग और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी लाभदायक है। समय रहते सावधानी बरतने से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।