Kannauj News: तीन करोड़ से संवरेगा महापुरुषों की प्रतिमाओं का परिसर, 45 स्थलों का होगा कायाकल्प

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: कन्नौज में डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं का कायाकल्प किया जाएगा। तीन विधानसभा क्षेत्रों में 45 प्रतिमाओं का चिन्हांकन किया जाना है, जिसके लिए तीन करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य इन स्थलों को आकर्षक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

Kannauj News: तीन करोड़ से संवरेगा महापुरुषों की प्रतिमाओं का परिसर, 45 स्थलों का होगा कायाकल्प

Kannauj News: कन्नौज। जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके आसपास के सार्वजनिक स्थलों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं का कायाकल्प, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। योजना के तहत कम से कम 45 प्रतिमाओं का चिन्हांकन किया जाना है। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग एक करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में योजना के तहत कार्रवाई चल रही है।

अब तक जिले में करीब 36 प्रतिमाओं का चिन्हांकन किया जा चुका है। शेष प्रतिमाओं का चिन्हांकन जल्द पूरा कर आवश्यक प्रस्ताव और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। चयनित स्थलों पर प्रतिमाओं के आसपास के परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के साथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। जरूरत के अनुसार छत निर्माण, सोलर पैनल लगाने, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे इन सार्वजनिक स्थलों की खूबसूरती बढ़ने के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।अधिकारी के मुताबिक योजना का उद्देश्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को सम्मानजनक और व्यवस्थित स्वरूप देने के साथ उनके आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के जरिए इन स्थलों को सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर भी जोर रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: तीन करोड़ से संवरेगा महापुरुषों की प्रतिमाओं का परिसर, 45 स्थलों का होगा कायाकल्प