चालीस लाख से हदीरा तालाब का होगा सुंदरीकरण
Kannauj News - कस्बा के नेहरू नगर में स्थित हदीरा तालाब का नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण कराया जाएगा शुद्धिकरण के लिए 50 लाख रुपए का बजट पास किया गया है।कस्बा के लोह

सौरिख, संवाददाता। कस्बा के नेहरू नगर में स्थित हदीरा तालाब का नगर पंचायत द्वारा सुंदरीकरण कराया जाएगा शुद्धिकरण के लिए 50 लाख रुपए का बजट पास किया गया है। कस्बा के लोहिया नगर मोहल्ले में स्थित हदीरा तालाब पिछले कई वर्षों से गंदगी से जूझ रहा है। वर्षों से ठहरे हुए पानी एवं झाडिय़ों में मच्छरों के पैदा होने से भयानक बीमारियां फैल रही थी। साथ ही आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर नगर पंचायत ने तालाब के सुंदरीकरण के लिए कार्य शुरू कर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने बताया कि करीब 40 लाख रूपयों से तालाब का साफ सफाई एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


