Kannauj News: पंचायतों में नियमानुसार फहराएं तिरंगा, सफाई का रखें विशेष ध्यान

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ में विकास खंड मुख्यालय पर ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ दीपांकर आर्य ने सचिवों को दिशा-निर्देश दिए, जिसमें 2024-25 के आवास निर्माण, तिरंगा फहराने और पंचायत घरों में साफ-सफाई पर जोर दिया गया। अच्छे लाइटिंग और महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई पर भी ध्यान देने को कहा गया।

पंचायतों में नियमानुसार फहराएं तिरंगा, सफाई का रखें विशेष ध्यान
पंचायतों में नियमानुसार फहराएं तिरंगा, सफाई का रखें विशेष ध्यान

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने सभी सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायतघरों में बेहतर लाइटिंग व्यवस्था के साथ ही गांव में बेहतर साफ-सफाई रखी जाए। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ब्लॉक सभागार में सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024-25 के अपूर्ण 4 आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने तथा नए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विकसित भारत जीरामजी के तहत जिन 10 ग्राम पंचायतों में मानवदिवस शून्य पर हैं।

उनकी फीडिंग कराए जाने तथा मस्टर रोल जारी के निर्देश तकनीकी सहायक व कंप्यूटर आपरेटर को दिए। पंचायतों में आरआरसी सेंटर के संचालन कराने, पंचायत के खातों की धनराशि व्यय करने, पंचायतघरों के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समस्त पंचायत में तिरंगा नियमानुसार फहराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायतघरों में बेहतर लाइटिंग व्यवस्था कराकर उसकी फोटो ग्रुप में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने खासकर उन स्थानों पर ज्यादा ध्यान दें, जहां महापुरूषों या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति लगी हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: पंचायतों में नियमानुसार फहराएं तिरंगा, सफाई का रखें विशेष ध्यान