एसडीएम ने बीएलओ के कार्यों की निगरानी के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों पर चर्चा की गई। बीएलओ को नोटिस वितरण के लिए आवश्यक अभिलेख 10 तारीख तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

एसडीएम ने बीएलओ के कार्यों की निगरानी के दिए निर्देश

छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने एईआरओ और सुपरवाइजर्स के साथ निर्वाचन कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित नोटिस जारी करने और उनकी सुनवाई समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने एईआरओ को निर्देशित किया कि 10 तारीख तक सभी बीएलओ को नोटिस वितरण के लिए आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

साथ ही सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए गए कि वे बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सुनवाई प्रक्रिया या तो संबंधित बूथ पर या फिर मतदाता के घर पर ही पूरी कराई जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर कार्रवाई और समन्वय से मतदाताओं का भरोसा मजबूत होगा और निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सकेगी। के दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह कानून को राम प्रकाश व हिमांशु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।