12 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद पर 45 हुए आवेदन

Apr 06, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - विकास खंड क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आवेदन पत्रों के आधार पर ग्राम पंचायत वार आरक्षण और मेरिट के अनुसार लिस्ट तैयार की जाएगी।

12 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद पर 45 हुए आवेदन

विकास खंड क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। एडीओ पंचायत ललितकांत द्विवेदी ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिसमें ग्राम पंचायत नौली से 4, बिर्रा से 3, हरिबल्लभपुर से 3, अकबरपुर 4, बिकूपुर 4, अतिराजपुर 3, लोकपुर 7, प्रेमपुर 5, प्रानपुर पल्यौरा 5, महमूदपुर जागीर 3, कुंवरपुर बनवारी 2 व रामपुर हृदय से 2 आवेदनपत्र प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदनपत्रों के बाद ग्राम पंचायत वार आरक्षण और मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।